Vande Bharat Express: बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी है. सरकार एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने जा रही है. यह ट्रेन पटना से हावड़ा रूट के लिए चलाई जाएगी. इसी महीने से इस सेमी हाई स्पीड वाली ट्रेन को संचालित किया जाएगा. यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने के लिए रेलवे पूरी तरह से तैयार है. हालांकि ये कब से संचालित होगा, इसे लेकर कोई कंफर्म डेट सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि महीने के दूसरे सप्ताह के दौरान इसे शुरू किया जा सकता है बिहार के लिए यह दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी. पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 27 जून को पटना से रांची के लिए शुरू किया गया था.
कितना रहेगा किराया: पटना हावड़ा रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए किराया तय नहीं किया गया है. एसी एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए किराया 2,650 रुपये प्रति यात्री और एसी चेयर कार के लिए 1,450 रुपये प्रति यात्री किराया हो सकता है. इसमें खाना, नाश्ता भी शामिल है







Good News
जवाब देंहटाएंGood News
जवाब देंहटाएं