Indian Cricket World Cup 2023 भारतीय टीम का एलान
विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। श्रीलंका के कैंडी में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टीम की घोषणा की। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने 5 सितंबर को टीम इंडिया के 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की. रोहित शर्मा के हाथों में टीम की कमान होगी और हार्दिक पंड्या उप कप्तान होंगे। भारत में पांच अक्तूबर से 19 नवंबर तक यह टूर्नामेंट खेला जाएगा।
ये है विश्व कप के लिए भारतीय टीम:-
(1) रोहित शर्मा (कप्तान) (2) हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान) (3) शुभमन गिल (4) विराट कोहली (5) श्रेयस अय्यर (6) केएल राहुल (7) रवींद्र जडेजा (8) शार्दुल ठाकुर (9) जसप्रीत बुमराह (10) मोहम्मद सिराज (11) कुलदीप यादव (12) मोहम्मद शमी (13) अक्षर पटेल (14) ईशान किशन (15) सूर्यकुमार यादव
भारत में पांच अक्तूबर से 19 नवंबर तक यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 10 टीमें उतरने वाली हैं सभी 10 टीमों शुरुआती स्टेज में आपस में 1-1 मैच खेलना होगा. मतलब भारतीय टीम विश्व कप में उतरने वाली बाकी की 9 टीमों से 1-1 मुकाबला खेलेगी. पहले दौर के बाद जो चार टीमें टॉप पर होंगी वह सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. इसके बाद फाइनल में होगी ट्रॉफी जीतने वाली टीमों की टक्कर।
वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम का कार्यक्रम :-
8 अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- चेन्नई
11 अक्टूबर- भारत बनाम अफगानिस्तान- दिल्ली
14 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान- अहमदाबाद
19 अक्टूबर- भारत बनाम बांग्लादेश- पुणे
22 अक्टूबर- भारत बनाम न्यूजीलैंड- धर्मशाला
29 अक्टूबर- भारत बनाम इंग्लैंड- लखनऊ
2 नवंबर- भारत बनाम श्रीलंका- मुंबई
5 नवंबर- भारत बनाम साउथ अफ्रीका- कोलकाता
12 नवंबर- भारत बनाम नेदरलैंड्स- बैंगलोर
15 नवंबर -पहला सेमीफाइनल- मुंबई
16 नवंबर- दूसरा सेमीफाइनल- कोलकाता
19 नवंबर- फाइनल- अहमदाबाद
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Thanks