भारत देश के मातृभाषा हिंदी है यानी इसके मतलब कि यहां पर हिंदी में जानने एवं पढ़ने वालों की संख्या बड़ी तादाद में हैं और ऐसे में आप भी हिंदी भाषा में ही जानकारियां पढ़ना पसंद करते हैं। जिनको इंग्लिश भाषा का बहुत ज्यादा ज्ञान नहीं है उनके लिए ये News Hindi काफी महत्वपूर्ण होने वाला हैं। जहां पर आपको हिंदी में ताजा समाचार राष्ट्रीय समाचार, पॉलिटिक्स, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल, टेक ज्ञान, घरेलू नुस्खे, स्वास्थ्य, शेयर बाजार, फूड रेसिपी, सरकारी जॉब एवं वैकेंसी एवं साथ ही क्रिकेट से जुड़ी समाचार भी

Shardiya Navratri 2023 कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

 आज के इस पोस्ट में हम शारदीय नवरात्र के कलश स्थापना के बारे में चर्चा करेंगे.

Shardiya Navratri 2023:- नवरात्रि व्रत की शुरुआत कलश स्थापना से ही होती है. कलश स्थापना के साथ ही नवरात्रि व्रत का संकल्प लिया जाता है. साथ की कलश स्थापना के दिन ही माँ शैलपुत्री (Shailputri) की पूजा आराधना भी की जाती है शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है. इस दिन ही कलश स्थापना की जाती है. इसके लिए बहुत सी ज्योतिषीय गणना की जाती है और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त निकाला जाता है इस दिन माँ दुर्गा का प्रथम स्वरुप माँ शैलपुत्री की आराधना और स्तुति की जायेगी.

Shardiya-Navratri-2023-Durga-Puja-Shubh-Muhurat-Kalash-Asthapna-Muhurat-Durga-Pooja and Dussehra Muhurat कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्र

शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है. सामान्यतया नवरात्रि 9 या 10 दिन की होती है. अधिकतर लोग नवरात्रि के पहले दिन और अष्टमी को व्रत रखते हैं, वहीं 9 दिन के भी व्रत रखे जाते हैं. शारदीय नवरात्रि की दशमी ति​थि को विजयादशी मनाई जाती है, उस दिन दशहरा भी मनाते हैं.

शारदीय नवरात्रि 2023 का शुभारंभ
पंचांग के अनुसार, इस साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर शनिवार को रात 11 बजकर 24 मिनट से प्रारंभ हो रही है और यह तिथि 15 अक्टूबर रविवार को देर रात 12 बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगी. उदयातिथि को देखते हुए शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर रविवार से शुरू होगी.

शारदीय नवरात्रि 2023 कलश स्थापना मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना करते हैं. इस साल कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त दिन में 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक है. यह उस दिन का शुभ मुहूर्त है. घटस्थापना के लिए आपको 46 मिनट का समय प्राप्त होगा.

शारदीय नवरात्रि 2023 दुर्गा अष्टमी और महानवमी
इस साल शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी 22 अक्टूबर को है. उस दिन महागौरी की पूजा करके कन्या पूजन और हवन करते हैं. महानवमी 23 अक्टूबर सोमवार को है.

विजयादशमी 2023 दशहरा
विजयादशमी का उत्सव 24 अक्टूबर दिन मंगलवार को है. उस दिन नवरात्रि का पारण के साथ समापन होगा. 24 अक्टूबर को ही दशहरा मनाया जाएगा. देशभर में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा.

नवरात्रि 2023 दूर्गा पूजा कैलेंडर
15 अक्टूबर, रविवार: घटस्थापना, शैलपुत्री पूजा
16 अक्टूबर, सोमवार: ब्रह्मचारिणी पूजा
17 अक्टूबर, मंगलवार: चन्द्रघण्टा पूजा
18 अक्टूबर, बुधवार: कूष्माण्डा पूजा, विनायक चतुर्थी
19 अक्टूबर, गुरुवार: स्कन्दमाता पूजा
20 अक्टूबर, शुक्रवार: कात्यायनी पूजा
21 अक्टूबर, शनिवार: कालरात्रि पूजा
22 अक्टूबर, रविवार: दुर्गा अष्टमी, महागौरी पूजा, कन्या पूजा
23 अक्टूबर, सोमवार: महानवमी, हवन
24 अक्टूबर, मंगलवार: विजयादशमी, दशहरा, नवरात्रि पारण, दुर्गा विसर्जन

नोट : इस पोस्ट में बताई गयी जानकारी किसी योग्य पुरोहित या ज्योतिष से सत्यापित अवस्य कर लें.
Share:

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks

यह ब्लॉग खोजें

Blogger द्वारा संचालित.
  • ()

Recent Posts

Pages

Sample Text

Theme Support