भारत देश के मातृभाषा हिंदी है यानी इसके मतलब कि यहां पर हिंदी में जानने एवं पढ़ने वालों की संख्या बड़ी तादाद में हैं और ऐसे में आप भी हिंदी भाषा में ही जानकारियां पढ़ना पसंद करते हैं। जिनको इंग्लिश भाषा का बहुत ज्यादा ज्ञान नहीं है उनके लिए ये News Hindi काफी महत्वपूर्ण होने वाला हैं। जहां पर आपको हिंदी में ताजा समाचार राष्ट्रीय समाचार, पॉलिटिक्स, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल, टेक ज्ञान, घरेलू नुस्खे, स्वास्थ्य, शेयर बाजार, फूड रेसिपी, सरकारी जॉब एवं वैकेंसी एवं साथ ही क्रिकेट से जुड़ी समाचार भी

Chandrayaan-3 Landing Latest Update लैंडर से बाहर आते ही एक्टि व हुआ प्रज्ञान का सोलर पैनल

 Chandrayaan-3:लैंडर से बाहर आते ही एक्टि व हुआ प्रज्ञान का सोलर पैनल


चंद्रयान-3 का लॉन्च सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई, 2023 शुक्रवार को भारतीय समय अनुसार दोपहर 2:35 बजे हुआ था।

भारत के मिशन चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरकर इतिहास रच दिया है. इसके साथ ही चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है. चांद पर लैंडिंग के बाद लैंडर से बाहर आए रोवर 'प्रज्ञान' ने अपना काम करना शुरू कर दिया है

इसरो अपने तीसरे चंद्रयान-3 मिशन को लेकर हर कुछ घंटों बाद नई-नई जानकारियां दे रहा है।

स्पेस एजेंसी ने बड़ी खुशखबरी देते हुए एक ताजा वीडियो शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि दो सैगमेंट वाले विक्रम लैंडर के रैंप ने रोवर को नीचे उतरने में मदद की इसके बाद रोवर का सोलर पैनल भी खुल गया, ताकि पावर जेनरेट की जा सके।

प्रज्ञान रोवर क्या काम कर रहा है:- यह चंद्रमा की सतह पर घूमकर शोध करेगा और जानकारी जुटाएगा प्रज्ञान रोवर पर दो पेलोड्स लगें हैं.पहला है लेजर इंड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप यह चांद की सतह पर मौजूद केमकल्स यानी रसायनों की मात्रा और गुणवत्ता की स्टडी करेगा. साथ ही खनिजों की खोज करेगा 

दूसरा पेलोड है अल्फा पार्टिकल एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर यह एलिमेंट कंपोजिशन की स्टडी करेगा. चंद्रमा की सतह पर उपलब्ध रासायनिक और प्राकृतिक तत्वों, मिट्टी, पानी आदि पर वैज्ञानिक प्रयोग करना। इनकी खोज लैंडिंग साइट के आसपास चांद की सतह पर की जाएगी

ताजा खबरों के लिए हमसे जुड़ें https://newshindipost.blogspot.com



Share:

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks

यह ब्लॉग खोजें

Blogger द्वारा संचालित.
  • ()

Recent Posts

Pages

Sample Text

Theme Support