Flex Fuel Car Launched: नितिन गडकरी ने लॉन्च की देश की पहली इथेनॉल पर चलने वाली टोयोटा इनोवा, अपने तरह की दुनिया की पहली कार।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री
नितिन गडकरी ने 29 अगस्त को देश में
स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को
बढ़ावा देने के लिए इथेनॉल
से चलने वाली टोयोटा इनोवा का दुनिया का
पहला वर्जन लॉन्च किया।
इथेनॉल, गन्ने से चीनी उत्पादन की प्रक्रिया
के दौरान निकलने वाला एक बाई प्रोडक्ट है. यह पेट्रोल की तुलना में अधिक किफायती है
और पेट्रोल का एक बेहतर विकल्प है
यह टोयोटा किर्लोस्कर मोटर द्वारा विकसित
बीएस-6 (स्टेज II) 'इलेक्ट्रिफाइड फ्लेक्स फ्यूल व्हीकल का दुनिया का पहला प्रोटोटाइप
है। इस कार्यक्रम में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद
थे। इस मौके पर गडकरी ने कहा, "हमने बहुत सी पहल की हैं लेकिन हमें और अधिक कदम
उठाने की जरूरत है क्योंकि प्रदूषण एक समस्या है
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन
गडकरी कार निर्माताओं
को ऐसे वाहनों को डिजाइन और
विकसित
करने के लिए प्रोत्साहित
कर रहे हैं जो वैकल्पिक ईंधन
का उपयोग करते हैं, अधिक पर्यावरण के अनुकूल हैं
और
इस प्रकार, कम कार्बन फुटप्रिंट
रखते हैं। पिछले साल, गडकरी ने टोयोटा मिराई
ईवी पेश की, जो पूरी तरह
से हाइड्रोजन-जनित बिजली पर चलती है।
इथेनॉल से चलने वाली
टोयोटा इनोवा के लॉन्च होने
से आने वाले समय में भारत को काफी ज्यादा
फायदा हो सकता है।
इस कार के लॉन्च होने
से भारत की तेल आयात
पर निर्भरता कम हो सकती
है। इसके अलावा देश की पेट्रोल और
डीजल की डिमांड में
भी कमी आ सकती है।
टोयोटा के एक बयान
के अनुसार, टोयोटा इनोवा का इथेनॉल-फ्यूल
वर्जन दुनिया का पहला बीएस-VI
(स्टेज-II) 'इलेक्ट्रिफाइड फ्लेक्स फ्यूल व्हीकल' होगा।
टोयोटा की यह नई
कार 40 फीसदी इथेनॉल और 60 फीसदी इलेक्ट्रिक एनर्जी पर चलेगी। वैकल्पिक
ईंधन और प्रदूषण को
कम करने की दिशा में
भारत सरकार का यह अहम
कदम माना जा रहा है।
60 फीसदी इलेक्ट्रिक और 40 फीसदी बायो इथेनॉल से चलने की
वजह से माइलेज की
भरपाई भी की जा
सकेगी। बता दें कि फ्लेक्स फ्यूल
एक कास तरह की टेक्नोलॉजी है
जिसके जरिए कारों में 20 फीसदी से ज्यादा इथेनॉल
का इस्तेमाल किया जा सकता है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Thanks