भारत देश के मातृभाषा हिंदी है यानी इसके मतलब कि यहां पर हिंदी में जानने एवं पढ़ने वालों की संख्या बड़ी तादाद में हैं और ऐसे में आप भी हिंदी भाषा में ही जानकारियां पढ़ना पसंद करते हैं। जिनको इंग्लिश भाषा का बहुत ज्यादा ज्ञान नहीं है उनके लिए ये News Hindi काफी महत्वपूर्ण होने वाला हैं। जहां पर आपको हिंदी में ताजा समाचार राष्ट्रीय समाचार, पॉलिटिक्स, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल, टेक ज्ञान, घरेलू नुस्खे, स्वास्थ्य, शेयर बाजार, फूड रेसिपी, सरकारी जॉब एवं वैकेंसी एवं साथ ही क्रिकेट से जुड़ी समाचार भी

Chandrayaan-3 ने रचा इतिहास, चांद पर की सफल लैंडिंग

 Chandrayaan-3 ने रचा इतिहास, चांद पर की सफल लैंडिंग


अंतरिक्ष जगत में भारत ने इतिहास रच दिया है। 24 अगस्त 2023 की यह तारीख भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गई है।

  • Chandrayaan-3 Landing :- चंद्रयान-3 ने इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 का लैंडर बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर उतर गया। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की। ये भारत के लिए ऐतिहासिल पल है।दुनिया भर के लोग भारत के इस मिशन पर नजर बनाए हुए थे। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 सफल हो गया है। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग हो गई है। चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है।भारत के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण भी है और एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी। मिशन चंद्रयान- 3 कामयाबी की ओर भारत के एक और कदम के बाद हर ओर खुशियां हैं।
  • पीएम मोदी ने दी शुभकामना:- मैं टीम चंद्रयान को, इसरो को और देश के सभी वैज्ञानिकों को जी-जान से बहुत-बहुत बधाई देता हूं। जिन्होंने इस क्षण के लिए वर्षों से इतना परिश्रम किया। हमारे वैज्ञानिकों के परिश्रम से भारत उस दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा है, जहां आज तक दुनिया का कोई भी देश नहीं पहुंच सका है। प्रधानमंत्री ने कहा जब हम अपनी आंखों के सामने ऐसा इतिहास बनते हुए देखते हैं तो गर्व होता है। ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं राष्ट्र जीवन की चेतना बन जाती हैं। यह पल अविस्मरणीय है। यह क्षण अभूतपूर्व है। यह क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है। यह क्षण नए भारत के जयघोष का है। यह क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है। यह क्षण जीत के चंद्रपथ पर चलने का है। यह क्षण 140 करोड़ धड़कनों के सामर्थ्य का है। यह क्षण भारत की नई ऊर्जा, नई चेतना का है। यह क्षण भारत के उदीयमान भाग्य के आह्वान का है। अमृतकाल की प्रथम प्रभा में सफलता की अमृत वर्षा हुई है।
  • इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने दी टीम को बधाई:- इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर अपनी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ये बहुत खुशी की बात है और ये कोई आसान काम नहीं था। चंद्रयान 2 से हमे बहुत कुछ सीखने को मिला था। अगले 14 दिन काफी रोचक होने वाले हैं।



Share:

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks

यह ब्लॉग खोजें

Blogger द्वारा संचालित.
  • ()

Recent Posts

Pages

Sample Text

Theme Support