भारत देश के मातृभाषा हिंदी है यानी इसके मतलब कि यहां पर हिंदी में जानने एवं पढ़ने वालों की संख्या बड़ी तादाद में हैं और ऐसे में आप भी हिंदी भाषा में ही जानकारियां पढ़ना पसंद करते हैं। जिनको इंग्लिश भाषा का बहुत ज्यादा ज्ञान नहीं है उनके लिए ये News Hindi काफी महत्वपूर्ण होने वाला हैं। जहां पर आपको हिंदी में ताजा समाचार राष्ट्रीय समाचार, पॉलिटिक्स, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल, टेक ज्ञान, घरेलू नुस्खे, स्वास्थ्य, शेयर बाजार, फूड रेसिपी, सरकारी जॉब एवं वैकेंसी एवं साथ ही क्रिकेट से जुड़ी समाचार भी

77वां स्वतंत्रता दिवस 2023: लालकिले से PM मोदी के भाषण

  77वां स्वतंत्रता दिवस 2023:  लालकिले से PM मोदी के भाषण

आज लाल किले की प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी ने लगातार 10 वीं बार देश को संबोधित किया-प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से दिए भाषण में देशवासियों को एकजुट होकर देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान प्रधानमंत्री आत्मविश्वास से सराबोर दिखाई दिए और कहा कि 2047 तक देश को विकसित बनाना है।
  • स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम चुनाव 2024 का एजेंडा सेट कर दिया। लालकिले के प्राचीर से पीएम मोदी ने जनता से मदद भी मांगी और आशीर्वाद भी।
  • मोदी ने कहा क‍ि अगले 5 साल 'अभूतपूर्व विकास' के हैं। उन्होंने ऐलान किया अगली बार 15 अगस्त को इसी लाल किले से मैं आपको देश की उपलब्धियां, आपके सामर्थ्य, आपके संकल्प, उसमें हुई प्रगति, उसकी सफलता और गौरवगान.पूरे आत्मविश्वास से आपके सामने प्रस्तुत करूंगा।'
  • मोदी ने लालकिले की प्राचीर से कहा, ' नया भारत है, आत्मविश्वास से भरा हुआ भारत है, ये संकल्पों को चरितार्थ करने के लिए जी-जान से जुटा हुआ भारत है। इसलिए ये भारत, न रुकता है, न थकता है, न हांफता है और न ही ये भारत हारता है। 
  • आज भारत पुरानी सोच, पुराने ढर्रे को छोड़ करके, लक्ष्यों को तय करके, लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए चल रहा है। लालकिले के प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा, 'अगर सपनों को सिद्ध करना है और संकल्प को पार करना है तो हमें तीन बुराइयों से लड़ना होगा। पहली लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है, दूसरी लड़ाई परिवारवाद के खिलाफ है, और तीसरी लड़ाई तुष्टिकरण के खिलाफ है। भ्रष्टाचार ने हमारे देश को दीमक की तरह नोंच लिया है. लेकिन ये मोदी के जीवन का कमिटमेंट है कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ता रहूंगा। दूसरा, परिवारवाद ने हमारे देश को नोंच लिया है। इस परिवारवाद जिस तरह से देश को जकड़ के रखा है, इसने लोगों का हक छीना है। तीसरी बुराई तुष्टिकरण की है। इस तुष्टिकरण ने देश की मूलभूत चिंतन को,हमारे राष्ट्रीय चरित्र को दाग लगा दिए हैं। तहस-नहस कर दिया है। इसलिए हमें इन बुराइयों.भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण के साथ पूरे सामर्थ्य के साथ लड़ना है।'
  • 2014 में हम वैश्विक अर्थव्यस्था में 10वें नंबर पर थे और आज 140 करोड़ देशवासियों का पुरूषार्थ रंग लाया है और हम विश्व की 5वीं अर्थव्यस्था बन चुके हैं। ये ऐसे ही नहीं हुआ है, लीकेज को हमने बंद किया, मजबूत अर्थव्यस्था बनाई, हमने गरीब कल्याण के लिए ज्यादा से ज्यादा धन खर्च करने का प्रयास किया।
  • हमने पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से ढाई लाख करोड़ रुपये किसानों के खाते में जमा किए हैं। हर घर में शुद्ध पानी पहुंचे, हमने जल जीवन मिशन पर 2 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
  • हमने आयुष्मान भारत योजना के तहत हमने 70 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं, ताकि गरीब को दवाई मिले, उनका अच्छे से इलाज हो। हमने पशुधन को बचाने के लिए करीब-करीब 15 हजार करोड़ रुपये टीकाकरण के लिए लगाये हैं।
  • जन औषधि केन्द्रों ने देश के सीनियर सिटिजन को, देश के मध्यमवर्गीय परिवार को एक नई ताकत दी है।इसकी सफलता को देखते हुए अब देश में 10 हजार जनऔषधि केन्द्र से बढ़ाकर 25 हजार जन औषधि केन्द्र बनाने का लक्ष्य रखा है।
  • देश जब आर्थिक रूप से समृद्ध होता है तो सिर्फ तिजोरी नहीं भरती है। देश का सामर्थ्य बढ़ता है, देशवासियों का सामर्थ्य बढ़ता है।
  • देश में रेल आधुनिक हो रही है तो वंदे भारत ट्रेन भी आज देश के अंदर काम कर रही है। गांव-गांव पक्की सड़कें बन रही हैं तो इलेक्ट्रिक बसें, मेट्रो की रचना भी आज देश में हो रही है। आज गांव-गांव तक इंटरनेट पहुंच रहा है।
  • भारत ने महंगाई को नियंत्रित रखने के लिए भरसक प्रयास किए। पिछले कालखंड की तुलना में हमें सफलता भी मिली है लेकिन हम इतने से संतोष नहीं मान सकते। मेरे देशवासियों पर महंगाई का बोझ कम से कम हो, इस दिशा में मुझे और भी कदम उठाने हैं और मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
  • लाल किले की प्राचीर से बाहर निकलकर प्रधानमंत्री हर साल की तरह इस साल भी बच्चों से मिले। बच्चों से उन्होंने नारे भी लगवाए। इसके हाथ हिलाकर उन्होंने विशेष अतिथियों का  भी अभिवादन किया।
Share:

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks

यह ब्लॉग खोजें

Blogger द्वारा संचालित.
  • ()

Recent Posts

Pages

Sample Text

Theme Support